Sunday 24 November 2013

अगला प्रधानमंत्री कौन ?

आंकलन करना होगा | और आंकलन होना भी चाहिए | आखिर यही वोह क्षमता है जिसके दम पर मानव सर्वश्रेठ प्राणी बनकर जीवन के जंगल का राजा बन गया है |
आपके अनुसार कौन बन सकता है ? जैसे ही मैंने पुछा, आप भी आंकलन करने लगे | आखिर जीवन ने हमे जो दिया और जीवन से हमे जो चाहिए इसमें हमारा चुनाव महतवपूर्ण है , और चुनाव से पहले हमे आंकलन की जरुरत होती है |

वर्त्तमान परिस्थितियों में कोई एक पार्टी बहुमत ला सके ऐसा संजोग तो किसी नेता कि कुंडली में नज़र नहीं आता |चाहे वोह 'नमो नमो' हो या 'शहजादे' | फिर क्या पटरी बैठेगी ? आंकड़े निर्धारित करते है  और जीवन औसत का खेल है |फिर या तो NDA सरकार बनाये या UPA .

15 वी लोकसभा में पार्टीवार सीटों का विवरण 

भारतीय राष्ट्रीय  कांग्रेस    206
भारतीय जनता पार्टी        116
समाजवादी पार्टी              22
बहुजन समज पार्टी          21
तृणमूल कांग्रेस                19
जनतादल (यूनाइटेड)       19
रिक्त स्थान                      04
नामित सदस्य                 02

कुल                                540 


अब विकल्पों पर  विचार करें | नरेंद्र मोदी, सुषमा स्वराज , नितीश कुमार, शरद पवार, अडवाणी , शिवराज सिंह चौहान , राहुल गांधी  या ?
या तो कोई भी हो सकता है | और यही भारत के लोकतंत्र कि मासूमियत है | शिवराज सिंह  चौहान तो मध्य प्रदेश में व्यस्त हैं , नितीश कुमार भी कुर्सी छोड़ने का जोखिन नहीं उठा पाएंगे | UPA का बहुमत रहा तो राहुल भैया प्रधानमंत्री बन सकते हैं | कांग्रेस के भ्रष्टाचार  भरे 5 साल कि सरकार के लिए भारत की जनता उन्हें पुरस्कार दे तो शायद ये सम्भव है पर शरद का दांव चल सकता है | अब बचे नरेंद्र मोदी , सुष्मा स्वराज और श्री लालक्रुष्ण आडवाणी |

मोदी का जादू चल रहा  है | लोकसभा में भजपा की सीटे बढ़ सकती हैं | पर अपने दम पर बहुमत ला पाना अभी किसी पार्टी के लिए सम्भव नहीं है | तो NDA  कि सम्भावना थोड़ी ज्यादा है | पर नरेंद्र मोदी के नाम पर लोग आसानी से मान जाएँ, लगता तो  नहीं है | नरेंद्र मोदी कि आक्रामक छवि के कारण कई लोग उन्हें गलत समझ बैठते हैं पर वोह एक वाककुशल , चिरंतन, दार्शनिक शासक बनने की  सारी  योग्यता रखते हैं | पर योग्यता काफी नहीं है | समीकरण फिर बैठना चाहिए |

सुषमा स्वराज के नाम पर शायद थोड़ी चर्चा हो | पर ज्यादा देर उनके बारे में सोचना सही नहीं होगा | अडवाणी जी ने ही अटलजी के साथ NDA चलाया था | वरिष्ठ हैं, छुपे रुस्तम हैं | मेरा आंकलन कहता है  कि आडवाणी जी का प्रधानमंत्री बनना सबसे जयदा सम्भव है आगे राम जाने |

आंकलन जरुरी है | आप भी अपना आंकलन कीजिये और साथ में दुआ भी | हमारा चुनाव महत्वपूर्ण है | हमारे पास विकल्प कम है | हमे इस समस्या पर ध्यान देना होगा | विकल्प बढ़ने होंगे | नहीं तो कोई भी और यदि जनता चाहे और अल्लाह मेहरबान हो तो दिग्विजय सिंह भी भारत के प्रधान मंत्री हो सकते हैं | कौन जाने ?
                                                     भारत माता कि जय !

                                                                                                                   -  गप्पू चतुर्वेदी   

No comments:

Post a Comment